Homeउत्तराखंडकाशीपुर में नैनीताल उधमसिंहनगर लोकसभा सम्मेलन का हुआ आयोजन

काशीपुर में नैनीताल उधमसिंहनगर लोकसभा सम्मेलन का हुआ आयोजन

Spread the love

काशीपुर में नैनीताल उधमसिंहनगर लोकसभा सम्मेलन का हुआ आयोजन

 

 

काशीपुर। नैनीताल उधमसिंहनगर लोकसभा सम्मेलन

का आयोजन शुक्रवार दोपहर बाद यहां रामनगर रोड स्थित श्री रामलीला मैदान में आरंभ हुआ, जिसमें कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा समेत तमाम कांग्रेसी दिग्गजों के साथ ही नैनीताल लोकसभा के विधायकगण एवं पूर्व प्रत्याशीगण (2022) और समस्त अध्यक्षगण के साथ ही महिला कांग्रेस, यूथ कांग्रेस, अल्पसंख्यक कांग्रेस, किसान कांग्रेस, सेवादल कांग्रेस, ब्लॉक कांग्रेस, एनएसयूआई, कांग्रेस विधि प्रकोष्ठ एवं समस्त कांग्रेस कार्यकर्ता भारी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम आयोजक जसपुर विधायक आदेश चौहान व महानगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मुशर्रफ हुसैन ने आगंतुक कांग्रेस नेताओं व कार्यकर्ताओं का जोरदार खैरमखदम किया। इस दौरान पत्रकारों से वार्ता करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने सबसे पहले सम्मेलन के आयोजक जसपुर विधायक आदेश चौहान को धन्यवाद देते हुए कहा कि निश्चित ही यह सम्मेलन नैनीताल उधमसिंहनगर लोकसभा क्षेत्र के साथ ही समूचे उत्तराखंड को संजीवनी प्रदान करेगा। राज्य की भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधते हुए माहरा ने सरकार को हर मोर्चे पर विफल बताते हुए सरकार को घोटालेबाजों की सरकार बताया। एक मामले में सीबीआई जांच का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि हम केबिनेट मंत्री गणेश जोशी से इस्तीफा देने की मांग करते हैं। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि मतभेद तो भाजपा में भी बहुत हैं। माहरा ने कहा कि कांग्रेस आगामी लोकसभा चुनाव पूर्ण एकजुटता के साथ लड़ेगी और उत्तराखंड की पांचों लोकसभा सीटें बहुमत से जीतेगी। वहीं, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने भी कई मुद्दों पर भाजपा सरकार को निशाने पर लिया और कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में जनता का आशीर्वाद कांग्रेस को अवश्य मिलेगा। सम्मेलन में हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश, खटीमा विधायक भुवन कापड़ी, अनुपम शर्मा, अरुण चौहान, अजीज कुरैशी, शफीक अहमद अंसारी, प्रभात साहनी, राशिद फारुकी, अफसर अली, जफर मुन्ना, संदीप सहगल, राजू छीना, चेतन अरोरा, अर्पित मेहरोत्रा आदि भारी संख्या में कांग्रेस जन उपस्थित रहे।


Spread the love
Must Read
Related News
error: Content is protected !!