Homeउत्तराखंड-मां तुमी आबार एसो, आसछे बोछोर आबार हबे,,,,,,-प्रतिमा विसर्जन के साथ दुर्गा...

-मां तुमी आबार एसो, आसछे बोछोर आबार हबे,,,,,,-प्रतिमा विसर्जन के साथ दुर्गा पूजा महोत्सव का समापन,,

Spread the love

-मां तुमी आबार एसो, आसछे बोछोर आबार हबे,,,,,,

 

-प्रतिमा विसर्जन के साथ दुर्गा पूजा महोत्सव का समापन,,

 

दिनेशपुर।मां तुमी आबार ऐसो,,आचछे बोछोर आबार हबे,,असुर बन्शो धंशो करो,,के जयकारे के बीच सभी देवी देवताओं की प्रतिमा विसर्जन के साथ नगर सहित क्षेत्र के सभी स्थानों पर दुर्गा पूजा महोत्सव का समापन हो गया। शुक्रवार दोपहर नगर के दुर्गा मंदिर प्रांगण में महिलाओं ने शंख, कांस, ढोल, और मंगल ध्वनि के बीच मां दुर्गा सहित सभी देवी देवताओं के चरणों में तेल और सिंदूर चढ़ाया और सुख समृद्धि की कामना की। इसके बाद सभी प्रतिमाओं को विभिन्न वाहनों में सजाकर ढोल नगाड़ो व आतिशबाजी के साथ नगर में शोभायात्रा निकाली गई। यात्रा विभिन्न मार्गों से होती हुई शाम को धर्मनगर स्थित कागरसेन नदी में पहुंची।जहां वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच सभी प्रतिमाओं को नदी में विसर्जित कर दिया गया। इसी के साथ के साथ क्षेत्रभर में दुर्गा पूजा महोत्सब का समापन हो गया। दुर्गा पूजा उत्सव कमेटी के अध्यक्ष मनोज राय और स्थाई समिति के सरोज मंडल ने आयोजन सफलता पूर्वक संपन्न होने पर सभी का आभार व्यक्त किया। विसर्जन कार्यक्रम में तमाम लोग मौजूद थे।


Spread the love
Must Read
Related News
error: Content is protected !!