नारी शक्ति उत्सव के रूप में मनाया जा रहा नवरात्र का पर्व, आयोजित कार्यक्रम में SSP ने दी महत्वपूर्ण जानकारियां

इस नवरात्रि उधम सिंह नगर पुलिस मना रही है नारी शक्ति उत्सव (नवरात्र उत्सव)

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ मंजुनाथ टी सी द्वारा
टाटा मोटर्स पंतनगर परिसर में नारीशक्ति उत्सव (नवरात्र उत्सव) में महिला कर्मचारियों को दी पुलिस एप की जानकारी

रुद्रपुर। टाटा मोटर्स पंतनगर परिसर के एडमिन हॉल में नारी शक्ति उत्सव (नवरात्र उत्सव) में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ मंजुनाथ टी सी द्वारा टाटा मोटर्स के कर्मचारियों व मैंनेजमेंट को साइबर सुरक्षा व नशे के दुष्प्रभाव संबंधी जानकारी देकर संबोधित किया गया ।
इस संबोधन के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ मंजु नाथ टी सी द्वारा कर्मचारियों / अधिकारियों के द्वारा पूछे गए प्रश्नों का जवाब व अन्य जानकारी भी दी गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा कर्मचारियों को कैरियर काउंसलिंग के बारे में जानकारी दी गई l

नारी शक्ति उत्सव के रूप में मनाया जा रहा नवरात्र का पर्व, आयोजित कार्यक्रम में SSP ने दी महत्वपूर्ण जानकारियां
इस संबोधन के दौरान पुलिस उपाधीक्षक रुद्रपुर अनुषा बडोला, टाटा मोटर्स पंतनगर के प्लांट हेड श्रीनाथ एन शर्मा, जीएम एच आर व अन्य मैनेजमेंट के अधिकारी/ कर्मचारी मौजूद रहें।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement