अब उधमसिंहनगर जिले में पुलिस जवानों को मिलेगा मॉर्डन हाईटेक प्री फैब्रिकेटेड बैरक की आरामदायक सुविधा

*अब उधमसिंहनगर जिले में पुलिस जवानों को मिलेगा मॉर्डन हाईटेक प्री फैब्रिकेटेड बैरक की आरामदायक सुविधा*

 

 

*वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ0 मंजुनाथ टी सी द्वारा पुलिस लाइन रुद्रपुर में किया मॉर्डन हाईटेक प्री फैब्रिकेटेड बैरिक और प्री फैब्रिकेटेड मैस का उद्घाटन।*

 

*उधमसिंहनगर जिले में सीएसआर स्कीम से बना 50 लोगो की क्षमता वाला मॉर्डन हाईटेक प्री फैब्रिकेटेड बैरक*

 

रुद्रपुर एसएसपी उधमसिंहनगर मंजूनाथ टीसी ने पुलिस जवानों के लिए एक अच्छी पहल करते हुए पुलिस लाइन में मॉर्डन हाईटेक प्री फैब्रिकेटेड बैरिक और प्री फैब्रिकेटेड मैस का उद्घाटन किया

ये मॉर्डन हाईटेक प्री फैब्रिकेटेड बैरिक और प्री फैब्रिकेटेड मैस इंटार्क कंपनी ने सीएसआर स्कीम के तहत बनाया है इस बैरक में एक साथ पचास लोग रह सकते

एसएसपी मंजूनाथ का कहना हैं की पुलिस जवान विपरीत परिस्थितियों में काम करते हैं उनका ख्याल करना उनकी प्राथमिकता है उन्होंने कहा जनपद के कोतवाली और थानों में सीएसआर स्कीम के तहत इस तरह के बैरक और मेस बनाए जाएंगे ताकि ड्यूटी के बाद थक हार कर आए जवान को सुकून के कुछ पल मिल सके

उद्घाटन कार्यक्रम में एसपी सिटी रुद्रपुर मनोज कत्याल , एसपी क्राइम/ ट्रैफिक ऊधम सिंह नगर चंद्रशेखर, एसपी काशीपुर अभय प्रताप सिंह जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारी, थाना प्रभारी, थानाध्यक्ष मौजूद रहे

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement