चन्द्रावती तिवारी कन्या पीजी कॉलेज में “चुनाव का पर्व, देश का पर्व” थीम के अन्तर्गत शपथ ग्रहण कराई गई

चन्द्रावती तिवारी कन्या पीजी कॉलेज में “चुनाव का पर्व, देश का पर्व” थीम के अन्तर्गत शपथ ग्रहण कराई गई

काशीपुर। चन्द्रावती तिवारी कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम SVEEP के तहत “चुनाव का पर्व, देश का पर्व” थीम के अन्तर्गत शपथ ग्रहण कराई गयी जिसमें महाविद्यालय छात्राओं, प्राध्यापकों एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को मतदान करने हेतु कैम्पस एम्बेस्डर डॉ. रंजना द्वारा शपथ दिलाते हुए कहा कि आगामी 19 अप्रैल को हमारा यह कर्तव्य है कि हम सभी अपने वोट रूपी अधिकार का प्रयोग करके इस यज्ञ को सफल बनायें। इस अवसर पर महाविद्यालय प्राचार्या डॉ. कीर्ति पन्त, एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. दीपिका गुड़िया आत्रेय, डॉ. मन्जु सिंह, डॉ. वन्दना सिंह, डॉ. रमा अरोरा, असिस्टेन्ट प्रोफेसर डॉ. अंजलि गोस्वामी, डॉ. गीता मेहरा, डॉ. दीपा चनियाल, डॉ. ज्योति गोयल, श्रीमती प्राची धौलाखण्डी, श्रीमती शीतल अरोरा, डॉ. ज्योति रावत, डॉ. पुष्पा धामा, डॉ. मंगला, डॉ. मीनाक्षी पन्त, श्रीमती कृति टण्डन, कु. किरन, कु. सृष्टि सिंह एवं समस्त शिक्षणेत्तर कर्मचारी उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement