बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की जयंती पर विधायक शिव ने उनकी प्रतिमा पर माल्यर्पण कर किया नमन

रुद्रपुर। शहर के विधायक शिव अरोरा ने आज संविधान निर्माता करोड़ो शोषितों वंचितों के मसीहा भारत रत्न डॉ भीमराव आंबेडकर की जयंती पर उनकी रुद्रपुर स्थित प्रतिमा पर माल्यर्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। विधायक शिव अरोरा ने आज 14 अप्रैल को बाबा साहब की जन्म जयंती याद करते हुए कहा कि भीमराव आंबेडकर हमारे लिये प्रेरणा के स्रोत है, जिन्होंने सदैव गरीबो, दलितों की आवाज के लिये लड़ाई लड़ी और देश मे आज उनकी बदौलत एक मजबूत सविधान व्यवस्था है। जिससे देश में एक मजबूत लोकतंत्र कायम है और गरीब का हक गरीब को मिले, ऐसी सविधान देश मे लागू है। विधायक शिव अरोरा ने कहा कि बाबा साहब एक दूरदर्शी सोच के व्यक्ति थे, निश्चित रुप से आज की युवा पीढ़ी को उनके पद चिन्हों पर चलना चाहिए। जिससे हमारा समाज समानता के भाव से आपसी प्रेम प्यार बनाकर आगे बढ़ सके और देश मे विकास की राह में पिछड़े गरीब व्यक्ति को मुख्यधारा से जोड़ा जा सके। इस दौरान मेयर रामपाल, गुरमीत सिंह, सुरेश कोली, रामचंद्र सागर, योगेश वर्मा, परवेज खान, प्रेमपाल गंगवार, बबलू सागर, राजेश जग्गा, नरेश उप्रेती, सुनील बाल्मीकि, विशाल सिंह, अशोक सागर, कन्नू गुम्बर आदि लोग मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement