चंद्रावती तिवारी पीजी कॉलेज में पर्यावरण दिवस के अवसर पर समस्त कर्मचारियों को पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई गई

चंद्रावती तिवारी पीजी कॉलेज में पर्यावरण दिवस के अवसर पर समस्त कर्मचारियों को पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई गई

काशीपुर। चन्द्रावती तिवारी कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय में बुधवार को राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस पर महाविद्यालय छात्राओं, समस्त प्रवक्तागण एवं कर्मचारी वर्ग को पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलायी गयी, एवं महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. कीर्ति पन्त, कार्यक्रम अधिकारी डॉ. वन्दना सिंह, डॉ. गीता मेहरा, स्वंयसेवियों द्वारा महाविद्यालय परिसर में वृक्षारोपक्षण किया गया।
इस अवसर पर एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. मंजू सिंह, डॉ. रमा अरोरा, असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. दीपा चनियाल, डॉ. अंजलि गोस्वामी, श्रीमती शीतल अरोरा, कु. सृष्टि सिंह आदि उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement