निर्जला एकादशी के मौके पर विधायक तिलक राज बेहड़ ने बांटा मीठा शरबत

किच्छा। क्षेत्रीय विधायक तिलक राज बेहड़ ने निर्जला एकादशी के मौके पर अपने हाथों से राहगीरो को मीठा शरबत बाँटा। निर्जला एकादशी के मौके पर शर्मा परिवार द्वारा उनके बरेली रोड स्थित प्रतिष्ठान शर्मा ऑटो मोबाईल पर छबील लगाकर राहगीरो को मीठा शर्बत पीलाया। इस मौके पर विधायक तिलक राज बेहड़ अपने साथियों के साथ उपस्थित रहकर सेवा के तौर पर वहां राहगीरो को अपने हाथों से शर्बत बाँटा वा सभी को एकादशी की बधाई दी।
विधायक बेहड़ कहा की वे बचपन से हि ये सेवा निभाते है,उन्होंने कहा कि हम सब को ऐसे पुण्य के कार्यों में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेना चाहिए,इससे गर्मी के प्रकोप से राहगीरो को राहत मिलती है। उन्होंने कहा कि किसी प्यासे को पानी पिलाने से बड़ा पुण्य काम कोई नहीं हो सकता है। उन्होंहे शर्मा परिवार वा व्यापारियों को बधाई दी।
इस मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष दर्शन कोली, गुड्डू तिवारी, भूपेंद्र चौधरी, नितिन शर्मा, ओम प्रकाश दुआ, विनोद शर्मा, नीलू शर्मा, पवन गंगवार, निशांत बक्शी, गौरव बेहड़, धर्मेंद्र सिंधी, तिरपत पाल सिंह आदि लोग उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement