मां शीतला देवी मंदिर में शनि जयंती के अवसर पर हवन पूजन कर भंडारे का हुआ आयोजन

*मां शीतला देवी मंदिर में शनि जयंती के अवसर पर हवन पूजन कर भंडारे का हुआ आयोजन*

 

 

काशीपुर। सोमवती अमावस्या, शनि जयंती व वट सावित्री व्रत के अवसर पर मुखर्जी नगर स्थित सिद्धपीठ माता शीतला देवी मंदिर में शनि जयंती धूमधाम से मनाकर हवन-पूजन व भंडारे का आयोजन किया गया। सोमवार को मंदिर प्रांगण में स्थापित शनि देव मंदिर में हवन-पूजन किया गया। सभी धार्मिक अनुष्ठान मंदिर के प्रबंधक/पीठाधीश प. संदीप मिश्रा व अंकित शर्मा ने सम्पन्न कराए। इसके बाद मीठा शरबत व भंडारे का प्रसाद वितरित किया गया। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर मलखान सिंह, देवकी देवी, तीरथ सिंह, बंटी कुमार, राज शर्मा, हिमांशु सक्सेना, जितेंद्र, मनोज मेहरोत्रा, अंकित शर्मा, संदीप मिश्रा, शशि मिश्रा, चांदनी मिश्रा, सृष्टि चैधरी व रोहित नारंग आदि थे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement