-->

पंडित दीनदयाल उपाध्याय दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का समापन उत्साह एवं संगठनात्मक ऊर्जा के साथ सम्पन्न हुआ।

खबरे शेयर करे -

 

पंडित दीनदयाल उपाध्याय दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का समापन उत्साह एवं संगठनात्मक ऊर्जा के साथ सम्पन्न हुआ।

Kashipur रोड स्थित Ambience Banquet Hall में आयोजित इस प्रशिक्षण शिविर के द्वितीय दिवस में कुल छह महत्वपूर्ण सत्र आयोजित किए गए, जिनमें व्यावहारिक सत्र, स्थायी कार्यक्रम एवं बूथ प्रबंधन, “मन की बात”, सोशल मीडिया प्रबंधन तथा केंद्र एवं राज्य सरकारों की जनकल्याणकारी योजनाओं और उपलब्धियों पर विस्तृत चर्चा की गई।

प्रशिक्षण के द्वितीय दिवस में भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री B. L. Santhosh की विशेष उपस्थिति रही। हालांकि उन्होंने अंतिम सत्र में अपना संबोधन दिया, लेकिन उनके आगमन को लेकर कार्यकर्ताओं में पूरे दिन विशेष उत्साह एवं ऊर्जा देखने को मिली।

कार्यक्रम में उपस्थित वक्ताओं ने संगठन की मजबूती, कार्यकर्ता विकास एवं जनसंपर्क को लेकर अपने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर सांसद Ajay Bhatt ने केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं की विस्तार से जानकारी देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में सरकार समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने के संकल्प के साथ कार्य कर रही है।

उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना, जल जीवन मिशन, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, स्वच्छ भारत मिशन एवं आयुष्मान भारत जैसी योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि इन योजनाओं ने करोड़ों लोगों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाया है। सांसद अजय भट्ट जी ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे सरकार की उपलब्धियों एवं योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने का कार्य करें।

प्रशिक्षण शिविर का अंतिम एवं अत्यंत प्रेरणादायी सत्र “विचार परिवार” विषय पर आयोजित हुआ, जिसे राष्ट्रीय महामंत्री बी.एल. संतोष ने संबोधित किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संगठन की विचारधारा, अनुशासन एवं राष्ट्र प्रथम के भाव के साथ कार्य करने का संदेश दिया।

राष्ट्रीय महामंत्री बी.एल. संतोष ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि विचार और संस्कारों का परिवार है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचकर सेवा, समर्पण और संगठन के मूल मंत्र के साथ कार्य करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में माननीय संगठन महामंत्री अजय कुमार, प्रदेश महामंत्री तरुण बंसल, वरिष्ठ भाजपा नेता केके दास, विधायक शिव अरोरा, मेयर विकास शर्मा, राज्यसभा सांसद अजय पाल मौर्य, जिला अध्यक्ष कमल जिंदल, जिला महामंत्री तरुण दत्ता, जिला महामंत्री रमेश जोशी, पूर्व विधायक राजेश शुक्ला, जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्या, पूर्व विधायक प्रेम सिंह राणा, जिला प्रभारी राकेश नैनवाल एवं सह प्रभारी साहब के अग्रवाल सहित जिला पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

सर्व व्यवस्था प्रमुख राकेश सिंह एवं वर्ग पालक धीरेंद्र मिश्रा भी कार्यक्रम में मौजूद रहे।

अंत में सभी व्यवस्था में लगे कार्यकर्ताओं एवं उपस्थित सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया। साथ ही सभी कार्यकर्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के मार्ग पर चलते हुए भारतीय जनता पार्टी संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प लिया।


खबरे शेयर करे -