लालकुआं। नगर पंचायत के पूर्व चेयरमैन पवन चौहान ने आज सैकड़ों समर्थकों के साथ लालकुआं में डोर टू डोर संपर्क कर उन्हें विजई बनाने की अपील की। इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने पवन चौहान का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। पवन चौहान ने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए उनका जीतना जरूरी है कि वे लंबे समय से जनता के बीच सक्रिय हैं और जन समस्याओं से भलीभांति परिचित हैं। उन्होंने कहा कि पवन चौहान की जीत लालकुआं विधानसभा के लिए एक नई सौगात लेकर आएगी। इस दौरान उनके जोशीले समर्थकों ने हमारा विधायक कैसा हो पवन चौहान जैसा हो के गगनभेदी नारे लगाकर माहौल को गुंजायमान कर दिया। इस दौरान जगह-जगह लोगों ने खड़े होकर पवन चौहान का स्वागत किया।
Related Posts
प्रेम विवाह से खफा पिता ने अपनी पुत्रवधू पर तमंचे से किया फायर
ख़बर शेयर करें -प्रेम विवाह से खफा पिता ने अपनी पुत्रवधू पर तमंचे से किया फायर काशीपुर। लवमैरिज से…
G-20 सम्मेलन को लेकर कुमांऊ कमिश्नर दीपक रावत ने व्यवस्थाओं का लिया जायजा, विदेशी मेहमानों की मेहमान नवाजी के लिए कवायद शुरु करने के निर्देश, जानें क्या कुछ कहा
ख़बर शेयर करें -रुद्रपुर। जी-20 सम्मेलन के अंतर्गत रामनगर (जनपद नैनीताल) में आयोजित होने वाली चीफ साइंटिफिक एडवाइजर्स की बैठक…
G-20 शिखर सम्मेलन के लिए उधम सिंह नगर पुलिस मुस्तैद, सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वाले पर होगी कार्यवाही
ख़बर शेयर करें – वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा सभी थानाध्यक्षों को दिए गए आवश्यक दिशा निर्देश सभी थाना क्षेत्रों में…




