लालपुर में सड़क दुर्घटना में बुजुर्ग को टक्कर मारकर पिकअप चालक हुआ फरार, समाज सेवी सुशील गाबा एवम उनके साथियों ने पहुंचाया अस्पताल

*लालपुर में सड़क दुर्घटना में बुजुर्ग को टक्कर मारकर पिकअप चालक हुआ फरार, समाज सेवी सुशील गाबा एवम उनके साथियों ने पहुंचाया अस्पताल*

लालपुर में सड़क दुर्घटना में बुजुर्ग को टक्कर मारकर पिकअप चालक हुआ फरार, समाज सेवी सुशील गाबा एवम उनके साथियों ने पहुंचाया अस्पताल

कस्बा लालपुर मैं राष्ट्रीय राजमार्ग में एक बार फिर हिट और रन का मामला सामने आया है।

 

लालपुर के किसान इंटर कॉलेज के पास टेलरिंग का कार्य करने वाले दिव्यांग शादाब को पिकअप वाहन संख्या up 26 5494 ने साइड मारकर घायल कर दिया। साइड लगता ही दिव्यांग शादाब गिर गए और अचेत हो गए। पिकअप चालक ने गाड़ी रोकने की बजाय उसे तेज गति से दौड़ा दिया और मौके से फरार हो गया।

 

घटना होते ही वहां पर आसपास बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी जुड़ गए राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीड़ लगी देख मौके से गुजर रहे समाजसेवी सुशील गाबा ने घायल शादाब को अपने साथियों हरमीत सिंह रंधावा हैप्पी तथा फरियाद की सहायता से अपनी गाड़ी से रुद्रपुर स्थिति में अस्पताल में पहुंचा जहां पर घायल का इलाज चल रहा है।

 

श्री गाबा ने आम जनता से अपील की है कि वह सड़क पर आराम से यातायात नियमों का पालन करते हुए चले और और पैदल राहगीर भी अपनी साइड में चले ताकि दुर्घटनाएं कम हो। श्री गाबा ने बढ़ती दुर्घटनाओं के खिलाफ एक व्यापक जागरूकता अभियान चलाने की सख्त आवश्यकता पर बल दिया है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement