महाराणा प्रताप चौक पर पिंक टॉयलेट का महापौर दीपक बाली ने लोकार्पण किया

महाराणा प्रताप चौक पर पिंक टॉयलेट का महापौर दीपक बाली ने लोकार्पण किया

काशीपुर। महाराणा प्रताप चौक पर महिलाओं के लिए बनाए गए पिंक टॉयलेट का महापौर दीपक बाली ने आज लोकार्पण किया। उनके साथ उपजिलाधिकारी एवं नगर निगम के उप नगर आयुक्त अभय प्रताप सिंह भी थे। इस अवसर पर महापौर ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के आशीर्वाद से पर्यटन योजना से बने इस पिंक टॉयलेट से महिलाओं को काफी मदद मिलेगी और जीजीआईसी की जो हमारी बेटियां हैं उन्हें भी काफी लाभ होगा क्योंकि इस टॉयलेट का एक गेट जीजीआईसी के अंदर से भी खुलता है। इस टायलेट में एक बात यह खास है कि यहां पर एक कमरा भी है जिसमें जरूरत पड़ने पर महिलाएं बैठ भी सकती है और अपने बच्चों को फीडिंग भी करा सकती हैं। यह टॉयलेट हाल ही में नगर निगम के सुपुर्द हुआ है और 22 लाख रुपए की लागत से बने इस टॉयलेट का रखरखाव स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा किया जाएगा। लोकार्पण अवसर पर पूर्व प्रदेश संगठन महामंत्री संजय, पार्षद गुरविंदर सिंह चंडोक, मंडल अध्यक्ष बृजेश पाल, चौधरी समरपाल सिंह, जसवीर सिंह सैनी, रवि पाल, अभिताभ सक्सेना एडवोकेट, राजीव अरोरा बच्चू, ईश्वर चंद गुप्ता, राजकुमार यादव व धीरज वर्मा सहित अनेक लोग मौजूद थे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement