पुलिस ने निर्धन परिवार के बच्चों को स्कूल में भर्ती कराया

पुलिस ने निर्धन परिवार के बच्चों को स्कूल में भर्ती कराया
दिनेशपुर। शासन द्वारा निर्धन परिवारों के बच्चों के भविष्य को संवारने और मुख्य धारा से जोड़ने के निर्देश पर पुलिस ने ऑपरेशन मुक्ति अभियान के तहत लगभग एक दर्जन से अधिक बच्चों का राजकीय प्राथमिक विद्यालयों में दाखिला कराया।
शासन द्वारा प्रदेश भर में चलाए जा रहे अभियान के तहत नोडल अधिकारी एसपी क्राइम, ट्रैफिक निहारिका तोमर के निर्देशन पर टीम लीडर एसआई अनवर अहमद ने थाना- गदरपुर, बाजपुर, केलाखेड़ा, महतोष, गूलरभोज व दिनेशपुर थाना के देहात क्षेत्रों में अभियान चलाकर एक दर्जन से अधिक जंगलों के खत्तों व ईंट भट्टों में काम करने वाले मजदूरों के बच्चों एवं कबाड़ बीनने व गुब्बारे बेचने वाले बच्चों का निकटवर्ती राजकीय प्राथमिक विद्यालय में दाखिला करवाया। टीम लीडर एसआई अनवर अहमद ने कहा कि शासन द्वारा अभियान चलाकर बच्चों को स्कूल की ड्रेस, किताबें व भोजन के साथ मुफ्त शिक्षा दी जाएगी। जिससे निर्धन परिवारों के बच्चों को संवारने के लिए शिक्षा प्रदान के साथ मुख्य धारा से जोड़ने का अभियान चलाया जा रहा है। टीम में महिला कांस्टेबल शकुंतला मेहरा शामिल थी।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement