पुलिस ने कच्ची शराब के साथ एक व्यक्ति को व एक वारंटी को किया गिरफ्तार

पुलिस ने कच्ची शराब के साथ एक व्यक्ति को व एक वारंटी को किया गिरफ्तार

काशीपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद उधम सिंह नगर के द्वारा जनपद मे आपरेशन प्रहार तथा आपरेशन क्रैक डाउन के तहत मादक पदार्थ की तस्करी व अपराधों की रोकथाम हेतू चलाये जा रहे, अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक काशीपुर के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी काशीपुर के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष कुण्डा के नेतृत्व में थाना कुण्डा पुलिस द्वारा ग्राम नवलपुर में शिव मन्दिर के पास बन्द दुकान के आगे चौकी गढीनेगी थाना कुण्डा से महेन्द्र सिंह उर्फ मुलिया पुत्र छोटे लाल निवासी ग्राम नवलपुर थाना कुण्डा को एक प्लास्टिक के सफेद रंग के कट्टे मे 60 पाउच लगभग 20 लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार कर उसके खिलाफ धारा 60 आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है। उधर, अभियान आपरेशन क्रैकडाउन एनबीडब्ल्यू (गैर जमानतीय वारंट) वांछित की गिरफ्तारी के अनुपालन में एमवी एक्ट के वारंटी अमित कुमार पुत्र ऋषिपाल निवासी ग्राम रूपपुर टंडोला ठाकुरद्वारा मुरादाबाद को न्यायालय तृतीय जेएम जसपुर के आदेश के अनुपालन में गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार करने वाली टीम में एसएचओ दिनेश सिंह फर्त्याल, एसआई होशियार सिंह, राजेन्द्र प्रसाद, कांस्टेबल मनोज जोशी, कुन्दन भौर्याल थे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement