विधानसभा बाजपुर में ग्राम परिक्रमा यात्रा का सीधा प्रसारण एलईडी के माध्यम से दिखाया गया

विधानसभा बाजपुर में ग्राम परिक्रमा यात्रा का सीधा प्रसारण एलईडी के माध्यम से दिखाया गया

सरकार द्वारा किसानों को दिए जा रहे लाभ के बारे में किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष बलकार सिंह ने किसानों को अवगत कराया

काशीपुर। ग्राम परिक्रमा यात्रा का शुभारंभ भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा द्वारा किया जाना था लेकिन उनके व्यस्त होने के कारण किसान मोर्चा राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकुमार चाहर व उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मुजफ्फरनगर से पूरे देश में ग्राम परिक्रमा यात्रा का वर्चुल माध्यम से शुभारंभ किया। किसान मोर्चा जिला काशीपुर के द्वारा जिला स्तर पर मंगल बाजार आलू फार्म विधानसभा बाजपुर में एलईडी लगाकर इस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण जन समूह किसानों और किसान लाभार्थियों को दिखाया गया जिसमें मुख्य अतिथि व भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश मंत्री योगराज जी रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष बलकार सिंह ने की। इस अवसर पर प्रदेश मंत्री योगराज जी ने कहा कि राष्ट्रीय नेतृत्व के चलते यह ग्राम परिक्रमा यात्रा की सुंदर पहल है, जो गांव-गांव किसानों के बीच जाकर उनसे संपर्क करना, लाभार्थियों से मुलाकात करना, उनकी समस्याओं को जानना और खेती में उपयोग होने वाले ट्रैक्टर व कृषि यंत्रों का पूजन कर किसानों का उत्साह वर्धन जैसे कार्यक्रम शामिल हैं। ग्राम परिक्रमा यात्रा में सभी अतिथियों ने कृषि यंत्रों की पूजा की। उसके बाद कार्यक्रम को शुरू किया गया। उपस्थित वक्ताओं के उद्बोधन के बाद सभी उपस्थित एवं जन समूह किसानों, लाभार्थियों को एलईडी द्वारा शुभारंभ का सीधा प्रसारण दिखाया गया। इस अवसर पर जिला प्रभारी किसान मोर्चा गुरबख्श सिंह बग्गा, जिला महामंत्री अर्जुन सिंह, जिला उपाध्यक्ष किसान मोर्चा हरजिंदर सिंह, जिला कार्यकारणी सदस्य रणजीत सिंह, मंडल अध्यक्ष किसान मोर्चा चरणजीत सिंह, लखविंदर सिंह, मंडल महामंत्री लईक अहमद, चंद्रजीत सिंह, महामंत्री भाजपा तेजबहादुर, महामंत्री आनंद प्रकाश, देवराज सिंह, रामपाल सिंह, मुख्तयार सिंह, हरदीप सिंह, करन चौधरी मंडल अध्यक्ष, अनीता पवार नगर मंत्री भाजपा जसपुर, ज्योति कश्यप किसान मोर्चा मंडल मंत्री जसपुर, महामंत्री किसान मोर्चा जसपुर नगर, बलबीर कांबोज मंडल अध्यक्ष पट्टी, बलदेव सिंह बड़ैत अध्यक्ष केलाखेड़ा आदि सैकड़ों किसान एवं लाभार्थी उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement