नाबालिग को भगा ले जाने के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

नाबालिग को भगा ले जाने के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

काशीपुर। नाबालिग को भगा ले जाने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर नाबालिग को गिरफ्तार कर लिया है। हेमपुर इस्माईल, हिम्मतपुर, काशीपुर निवासी एक महिला ने बीती 5 अप्रैल को थाना आईटीआई में तहरीर देकर कहा कि 3 अप्रैल को प्रातः 8 बजे उसकी 15 वर्षीय नाबालिग पुत्री स्कूल जाने को कहकर घर से निकली थी लेकिन घर वापस नहीं आई। सभी सगे-संबधियों व रिश्तेदारी में पता कर लिया परन्तु कहीं भी पता नहीं चल रहा है। तहरीर के आधार पर धारा 365 आईपीसी के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया। दौराने विवेचना मुकदमा वादिनी द्वारा बताया कि शिव कुमार उर्फ छोटू जो नोएडा का रहने वाला है, उसके घर पर आता-जाता रहता था। शक है कि उक्त शिवकुमार उर्फ छोटू ही उसकी पुत्री को भगा कर ले गया होगा। नाबालिग की तलाश हेतु मुरादाबाद, ठाकुरद्वारा, बिजनौर, दिल्ली, नोएडा आदि स्थानों पर दबिश दी गई तथा सीसीटीवी फुटेजों का अवलोकन किया गया। बीते रोज वृहस्पतिवार को नाबालिग को रोडवेज बस स्टेशन काशीपुर से शिव कुमार उर्फ छोटू पुत्र भगवान दास निवासी ग्राम कादलपुर थाना दनकौर नोएडा जिला गौतमबुद्ध नगर के कब्जे से बरामद कर मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया। मुकदमे में धारा 365 को धारा 363 आईपीसी में तरमीम कर धारा 376 आईपीसी व 5/6 पोक्सो एक्ट की बढ़ोतरी कर अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। पुलिस टीम में उप निरीक्षक प्रकाश सिंह बिष्ट, कांस्टेबल जितेंद्र सिंह नेगी, महिला कांस्टेबल सुनीता कांबोज थे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement