देशी तमंचे और दो चाकू के साथ पुलिस ने तीन युवकों को किया गिरफ्तार

देशी तमंचे और दो चाकू के साथ पुलिस ने तीन युवकों को किया गिरफ्तार

काशीपुर। देशी तमंचे और दो चाकू के साथ पुलिस ने तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। तीनों आरोपियों का आर्म्स एक्ट में चालान किया गया है। ग्राम पच्चावाला दोहरी वकील निवासी परमजीत सिंह समेत अन्य ग्रामीणों ने कुंडेश्वरी चौकी पुलिस को सूचना दी थी कि गांव में रहने वाला सुंदर सिंह पुत्र बच्चन सिंह लोगो को परेशान कर रहा है। उसने गेहूं के खेत में आग लगा दी। वह ग्रामीणों के पीछे तलवार लेकर दौड़ रहा है। इससे लोगों की सुरक्षा को खतरा उत्पन्न हो गया है। सूचना पर कार्यवाही करती पुलिस ने सुंदर को गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने 315 बोर का देशी तमंचा व कारतूस बरामद किया है। उधर आईटीआई थाना पुलिस ने खड़कपुर देवीपुरा निवासी विकास यादव पुत्र जुगेश यादव को एक अदद चाकू के साथ गिरफ्तार किया है। वहीं, कुंडा थाना पुलिस ने मोहल्ला नत्थासिंह, जसपुर निवासी शाहनवाज पुत्र नवाब को अवैध चाकू समेत गिरफ्तार किया है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement