अलग-अलग स्थानों से एक महिला और युवती हुई लापता

अलग-अलग स्थानों से एक महिला और युवती हुई लापता

 

 

काशीपुर। अलग-अलग स्थानों से एक महिला और युवती लापता हो गई। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर खोजबीन शुरू कर दी है। पुलिस को दी तहरीर में विजयनगर नई बस्ती निवासी मौहम्मद फईम ने कहा कि उसकी 32 वर्षीय पत्नी शाईन बीती 17 नवंबर को दवाई लाने सरकारी अस्पताल गई थी, लेकिन लौटकर नहीं आई। उधर, गिरीताल निवासी 17 वर्षीय वैशाली शर्मा पुत्री स्व. सत्येंद्र शर्मा बीती 29 नवंबर की दोपहर बाजार गई थी, लेकिन वापस घर नहीं आई। तहरीर के आधार पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर खोजबीन शुरू कर दी है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement