देहरादून छिद्दरवाला क्षेत्र में दरोगा की पुत्री की करने वाले अभियुक्त का शव चीला बैराज से पुलिस को हुआ बरामद

देहरादून छिद्दरवाला क्षेत्र में दरोगा की पुत्री की करने वाले अभियुक्त का शव चीला बैराज से पुलिस को हुआ बरामद

अभियुक्त द्वारा युवती की हत्या करने के उपरांत शक्ति नहर में कूद कर की थी आत्महत्या

घटना के बाद से ही लगातार पुलिस द्वारा अभियुक्त की तलाश हेतु चलाया जा रहा था सर्च अभियान

*युवती की हत्या की दुखद घटना की जांच में अभियुक्त शैलेंद्र भट्ट द्वारा उसकी हत्या करने के उपरांत नहर में कुदकर आत्महत्या किया जाना प्रकाश में आया था, जल पुलिस द्वारा एसडीआरएफ के गोताखोरों द्वारा आज अभियुक्त के शव को चीला नहर से बरामद किया गया है, घटना से जुड़े सभी पहलुओं की पुलिस द्वारा विस्तृत जांच की गई है, घटना में किसी अन्य के सम्मिलित होने के कोई साक्ष्य प्राप्त नहीं हुऐ

 

मृतका के दोस्त शैलेंद्र भट्ट द्वारा उसकी हत्या किया जाना प्रकाश में आया था तथा अभियुक्त शैलेंद्र भट्ट के दोस्त द्वारा अभियुक्त के घटना को अंजाम देने के बाद दिनांक 05/05/2024 की रात्रि में ऋषिकेश बैराज के पास से शक्ति नहर में कूद कर आत्महत्या किए जाने के बात बताई गई थी, घटना के बाद से पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त की तलाश हेतु लगातार सर्च अभियान चलाते हुए अन्य संभावित पहलुओं पर भी जांच की जा रही थी।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement