छेड़छाड़ व अश्लील इशारे करने के आरोप में पुलिस ने एक युवक के खिलाफ किया अभियोग पंजीकृत

काशीपुर। शनिवार को शाकिर हुसैन पुत्र मोहम्मद जान निवासी ग्राम कुंडा ने अपनी पत्नी और अन्य महिलाओं के साथ छेड़छाड़ व अश्लील इशारे करने का आरोप लगाते हुए गांव के ही हनीफ उर्फ दारा पुत्र मुन्ना के विरुद्ध तहरीर दी। तहरीर के आधार पर कुंडा थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 354 आईपीसी के तहत अभियोग पंजीकृत कर उसकी तलाश प्रारंभ कर दी है ।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement