युवक की मौत मामले में पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ अभियोग पंजीकृत किया

युवक की मौत मामले में पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ अभियोग पंजीकृत किया

काशीपुर। युवक की मौत मामले में पुलिस ने अज्ञात वाहन के चालक के खिलाफ अभियोग पंजीकृत किया है। कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में बर्फ फैक्ट्री के सामने, लक्ष्मीपुर पट्टी, काशीपुर निवासी मोहम्मदी पत्नी स्व. मुन्नन ने बताया कि बीती 11 जून को उसका पुत्र मोहम्मद रफी शादी समारोह से अपने घर लौट रहा था। रात्रि करीब साढ़े बारह बजे वह रामलीला मैदान के सामने पैदल सड़क पार कर रहा था कि एमपी चौक की तरफ से आ रहे अज्ञात वाहन के चालक ने उसके पुत्र को जोरदार टक्कर मार दी जिससे वह गंभीर घायल हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने सूचना देकर 108 एम्बुलेंस को बुलाकर गंभीर घायल पुत्र को सरकारी अस्पताल काशीपुर भेजा जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने अज्ञात वाहन के चालक के खिलाफ अभियोग पंजीकृत कर लिया है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement