पुलिस को सफलता, आचार संहिता के उल्लंघन मामले में चेकिंग के दौरान 7 लाख 40 हजार रुपये बरामद

सितारगंज। उत्तर प्रदेश उत्तराखंड की सरकड़ा चैक पोस्ट पर पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस को वाहन चेकिंग के दौरान एक वाहन से सात लाख चालीस हजार की नगदी पकड़ी। वाहन चालक पुलिस को इन पैसों का कोई हिसाब नहीं दे पाया। माना जा रहा है कि इन पैसों का कहीं न कहीं विधानसभा चुनावों में उपयोग किया जाना था ।हालांकि किस पार्टी से संबंधित वह व्यक्ति है इसका अभी पता नहीं चल सका है पुलिस इसकी पड़ताल कर रही है। पुलिस ने बरामद रक्त को सीज करते हुए अग्रिम iकार्यवाही शुरू कर दी है।लेकिन कही न कही इतनी बड़ी रकम बरामद होना स्वालों के घेरे में है।पुलिस इसे बड़ी उपलब्धि के रूम में मान रही है ।चुनाव आदर्श आचार साहिता के चलते एक व्यक्ति 50हजार से ज्यादा एक साथ रुपए लेकर नहीं चल सकता और अगर वह इससे ज्यादा रकम लेकर चलता है तो उसे इसका पूरा लेखा जोखा अपने पास रखना होता है। सीओ ओम प्रकाश ने बताया कि प्रशासन आदर्श आचार सहित का सही से पालन कराने के लिए पूरी तरह मुस्तैद है।जिसके तहत उत्तर प्रदेश से उत्तराखंड को आने वाली सीमाओं पर पुलिस द्वारा लगातार वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement