राष्ट्रपति मुर्मू को भाया रेडिशन का कुमाउनी रायता

रेडिशन होटल को मिली राष्ट्रपति और उनके स्टाफ की मेजबानी

राष्ट्रपति मुर्मू को भाया रेडिशन का कुमाउनी रायता

राष्ट्रपति और स्टाफ ने खाये पहाड़ी व्यंजन

राष्ट्रपति मुर्मू को भाया रेडिशन का कुमाउनी रायता

रुद्रपुर /पंतनगर कृषि विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शिरकत करने पहुची राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और उनके स्टाफ के लंच की मेजबानी करने का मौका रेडिशन होटल को मिला इस दौरान राष्ट्रपति मुर्मू ने कुमाउनी रायते का स्वाद लिया वही उनके स्टाफ ने पहाड़ी व्यंजन का लुप्त उठाया
वसुंधरा दीप से हुई खास और एक्सक्लुसिव बातचीत में रेडिशन होटल के जीएम आशुतोष पांडेय ने बताया की पंतनगर कृषि विश्वविद्यालय द्वारा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के लंच की जिम्मेदारी दी गयी थी उन्होंने बताया की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के साथ उनके शेफ और बटलर आये थे उसके बाबजूद राष्ट्रपति ने कुमाउनी रायते का स्वाद लिया और रायते के स्वाद की तारीफ की
जीएम पांडेय का कहना था की उनके द्वारा राष्ट्रपति और उनके स्टाफ के लिये पहाड़ी व्यंजन बनाये गए थे जिसमें गहत की दाल , भट्ट की चुटकानी , आलू के गुटखे , मडुवे की रोटी , और जीरा राइस शामिल था जिसे स्टाफ ने मन से खाया उन्होंने कहा राष्ट्रपति द्रौपदी और उनके स्टाफ की मेजबानी करना उनके लिये गर्व की बात है

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement