-->

01 शातिर वाहन चोर 04 चोरी की मोटर साईकिलो सहित गिरफ्तार

खबरे शेयर करे -

01 शातिर वाहन चोर 04 चोरी की मोटर साईकिलो सहित गिरफ्तार

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  जनपद-उधम सिह नगर द्वारा कोतवाली बाजपुर क्षेत्र में विगत कुछ दिनों में हुयी मोटर साइकिल चोरी की घटनाओ के शीघ्र अनावरण हेतु निर्देशित किया गया। इस संबंध में  पुलिस अधीक्षक अपराध, पुलिस अधीक्षक काशीपुर  व क्षेत्राधिकारी बाजपुर  के निकट पर्यवेक्षण मे वाहन चोरी की घटनाओ के अनावरण हेतु थाना स्तर से पुलिस टीम का गठन किया गया । गठित टीम द्वारा कड़ी मेहनत करते हुए ठोस सुरागरसी पतारसी करते हुए क्षेत्र में मुखबिर मामूर किये गए।। दिनांक 08-05-2026 को मुखबिर द्वारा सूचना दी गई कि एक व्यक्ति ने रतनपुरा स्थित टूटे खंडहर पर चोरी की मोटर साइकिलो को छिपा रखा है जो कि बेचने की फिराक में वही मौजूद है इस पर पुलिस टीम द्वारा तत्काल कारवाही करते हुए उक्त स्थान से एक व्यक्ति भूपेन्द्र सैनी पुत्र लेखराज सिंह सैनी निवासी ढकिया गुलाबो थाना काशीपुर जिला उधम सिह नगर उम्र-24 वर्ष को पकड़ा गया। इसके कब्जे से कोतवाली बाजपुर क्षेत्र से हुयी चोरी की 04 मोटर साईकिलो बरामदगी की गई। बरामदगी के आधार पर भूपेंद्र उपरोक्त को गिरफ्तार किया गया है।

*गिरफ्तार अभियुक्त-*
👉भूपेन्द्र सैनी पुत्र लेखराज सिंह सैनी निवासी ढकिया गुलाबो थाना काशीपुर जिला उधमसिहनगर उम्र 24 वर्ष।

*बरामद मोटर साइकिल का विवरण-*
1-मोटर साइकिल हीरो डीलैक्स रजि0नं0 UK18S7509 चेचिस नंबर – MBLHAW13X RHE01567 सम्बन्धित FIR-153 /26 U/S 303(2)बीएनएस
2- मोटर साइकिल स्पलैण्डर प्लस रजि0नं0 UK18 L 5065 ,चेचिस नं0-MBLHAW09 2LHA64728 सम्बन्धित FIR-154/26 U/S 303(2)बीएनएस
3- मोटर साइकिल स्पलैण्डर प्लस रजि0नं0 UP22AS 2318,चैचिस न0 MBL HAW116MHB72666 सम्बन्धित FIR- 155/2026 धारा 303(2) बीएनएस।
4- मोटर साइकिल स्पलैण्डर रजि0न0 UK18P9967 के चैसिस नम्बर MBLHAW 116NHHB3843 सम्बन्धित FIR- 157/2026 धारा 303(2) बीएनएस
👉*आपराधिक इतिहास-* अभियुक्त भूपेंद्र उपरोक्त के विरुद्ध कोतवाली काशीपुर में 03 मुकदमे पंजीकृत है। जो आर्म्स एक्ट से संबंधित है।
*पुलिस टीम-*
1- व0उ0नि0 विक्रम सिह धामी, 2- उ0नि0 मनीष खत्री प्रभारी चौकी सु पट्टी।
3- उ0नि0 दीपक बिष्ट
4-का0 कैलाश काला,
5- का0जरनैल सिंह,
6-का0 नीरज कुमार,
7-का0 नवल किशोर,
8-का0 अमित जोशी


खबरे शेयर करे -