राजेश कुमार ने भुडी में ग्रामीणों के साथ की बैठक, कहा-राज्य व केंद्र की योजनाओं का उठाएं लाभ

बाजपुर। वरिष्ठ भाजपा नेता राजेश कुमार ने जलदिवस के उपलक्ष में जनजाति प्रथमिक विद्यालय भूड़ी में एक गोष्ठी आयोजित की गई जिसमें जल जीवन मिशन के तहत हर घर नल हर घर जल योजना की सहारना की गई।वरिष्ठ भाजपा नेता राजेश कुमार ने कहा प्रधानमंत्री ने हर घर जल हर घर नल योजना के तहत हर गांव में टंकी का निर्माण कराया जा रहा है।जिससे हर घर शुद्ध पेयजल पहुंचेगा मौके पर ही इंदिरा आवास की समस्या राशन कार्ड से संबंधित समस्याओं को सुन मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को फोन कर समाधान करने के लिए कहा, उन्होंने ने बताया की 26 मार्च को ब्लॉक में धामी सरकार को 1 वर्ष पूर्ण होने पर ब्लॉक स्तर के समस्त अधिकारी भाग लेंगे और मौके पर ही समस्याओं का समाधान किया जाएगा।इस दौरान खुशालपुर केलाबनवारी के ग्रामीणों ने भी बैठक में प्रतिभाग किया।इस मौके पर जल संस्थान जेई प्रकाश पांडे आईएएस टीम से नरेश सिंह ,कुंदन सिंह ,रवि ,कविता मुन्नी पूनम देवी लक्ष्मी देवी राजू देवी मोती सिंह गोपाल सिंह आनंद सिंह प्रेम सिंह इत्यादि ग्रामीणों ने बैठक में भाग लिया।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement