भाजपा के संगठनात्मक जिले काशीपुर में भाजपा मंडल अध्यक्षों का जोरदार हुआ स्वागत

खबरे शेयर करे -

भाजपा के संगठनात्मक जिले काशीपुर में भाजपा मंडल अध्यक्षों का जोरदार हुआ स्वागत

 

 

काशीपुर। भाजपा के संगठनात्मक जिले काशीपुर में जिलाध्यक्ष गुंजन सुखीजा द्वारा मंडल अध्यक्षों की घोषणा के बाद रविवार दोपहर यहां मंडी गेस्ट हाउस में जसपुर, काशीपुर, बाजपुर, गदरपुर के नवनियुक्त मंडल अध्यक्षों का जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान जिला प्रभारी सुरेश भट्ट मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि आगामी वर्ष व वर्तमान वर्ष चुनावी वर्ष है ऐसे में सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर लगना होगा। उन्होंने कहा कि वह सभी नवनियुक्त मंडल अध्यक्षों को अपनी शुभकामनाएं देते है। जिलाध्यक्ष गुंजन सुखीजा ने कहा कि पूरे जिले में अधिकतर युवाओं को कमान दी गई है। सभी से अपेक्षा है कि वह केंद्र की मोदी सरकार व प्रदेश की धामी सरकार की नीतियों को जन जन तक पहुचाने का प्रयास करेंगे। कार्यक्रम के दौरान प्रदेश महामंत्री खिलेंद्र सिंह, मेयर ऊषा चौधरी, पीसीयू चेयरमैन राम मेहरोत्रा, आशीष गुप्ता, सीमा चौहान, गुरबख्श सिंह बग्गा, रवि पाल, मोहन बिष्ट,राहुल पैगिया, हुकुम सिंह, सर्वजीत सिंह, पुष्कर बिष्ट, डा. गिरीश चन्द्र तिवारी, जेएस नरूला, ईश्वर गुप्ता, मनोज जग्गा, मनोज पाल, बब्लू चौधरी, सुदेश चौहान, लवीश अरोरा, विपिन अरोरा, कमल चौहान, अमित नारंग, राधा चौहान, पूजा मित्तल, विनीत चौधरी, सीमा सरकार, इंतजार हुसैन, कविता यादव, सचिन बाठला, सुरेश सैनी, प्रशांत पंडित, आकाश काम्बोज, मोनू चौधरी व हितेंद्र भटनागर आदि मौजूद रहे।


खबरे शेयर करे -

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *