काशीपुर बार एसोसिएशन ने अधिवक्ता गुलाम साबिर तथा अधिवक्ता सतविंदर के पिता के निधन पर शोक व्यक्त किया

काशीपुर बार एसोसिएशन ने अधिवक्ता गुलाम साबिर तथा अधिवक्ता सतविंदर के पिता के निधन पर शोक व्यक्त किया

 

 

काशीपुर। काशीपुर बार एसोसिएशन की एक शोक सभा एसोसिएशन के सभागार में संपन्न हुई जिसमें वरिष्ठ अधिवक्ता हाजी गुलाम साबिर तथा एडवोकेट सतविंदर के पिता के आकस्मिक निधन पर शोक व्यक्त किया गया। अधिवक्ताओं ने 2 मिनट का मौन रखकर मृतकों की आत्मा की शांति एवं उनके परिजनों को गहन दुख को सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना परम पिता परमेश्वर से की। शोक सभा में बार एसोसिएशन अध्यक्ष संजय चैधरी, सचिव प्रदीप कुमार चैहान, उपाध्यक्ष ताजबर अब्बास नकवी, उप सचिव अनिल शर्मा, कोषाध्यक्ष सनत पैगिया , आय व्यय निरीक्षक भास्कर त्यागी, पुस्तकालय अध्यक्ष कैलाश बिष्ट, प्रेस प्रवक्ता शैलेंद्र कुमार मिश्रा एवं रहमत अली खान तथा कार्यकारिणी सदस्य अभिषेक काम्बोज,अमन राणा, राजीव कुमार, सोनल सिंघल ,धर्मेंद्र कुमार, विशाल सक्सेना, गौरव राजपूत आदि अधिवक्ता उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement