भाजपा सरकार महंगाई के मकड़जाल में फंसी हुई है…सुमित्तर भुल्लर

खबरे शेयर करे -

भाजपा सरकार महंगाई के मकड़जाल में फंसी हुई है…सुमित्तर भुल्लर

 

 

काशीपुर। द्रोणसागर रोड स्थित कांग्रेस नवचेतना भवन में आयोजित कार्यक्रम में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी पर दिल्ली पुलिस द्वारा केंद्र की मोदी सरकार के इशारे पर उनके विरुद्ध गलत निर्णय लेने पर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने विरोध जताते हुए कहा कि भारत जोड़ो यात्रा को खत्म हुए 45 दिन हो गए हैं। इस मामले में आखिर दिल्ली पुलिस अब सवाल पूछने क्यों आई है। इससे विपक्ष को डराने की कोशिश की जा रही है। ये किसे डराएंगे, राहुल गांधी को ? कार्यक्रम के दौरान युवा प्रदेश अध्यक्ष सुमित्र भुल्लर ने कहा कि भाजपा सरकार महंगाई भ्रष्टाचार के मकड़जाल में फंसी हुई है। इस दौरान यूथ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सुमित्र भुल्लर, एनएसयूआई प्रदेश अध्यक्ष विकास नेगी, जिला अध्यक्ष एनएसयूआई लवदीप सिंह आदि का युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया। कार्यक्रम में राहुल रमनदीप कांबोज, चेतन अरोरा, संदीप सहगल एडवोकेट, शाहरुख चौधरी, एनसी बाबा, सारिम सैफी, हरीश कुमार सिंह एडवोकेट, राजू छीना, रवि कुमार, भूपेंद्र चौहान, अरुण राजपूत, वसीम अकरम, डॉ. अश्फाक, अनीस अंसारी, मंसूर अली मंसूरी, जय सिंह गौतम सलमान सलमानी, मोहम्मद आरिफ सैफी आदि तमाम युवा कार्यकर्ता मौजूद रहे। अंत में समस्त कांग्रेस जनों द्वारा भाजपा सरकार का पुतला दहन किया गया।


खबरे शेयर करे -

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *