काशीपुर पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत का कांग्रेसियों ने किया जोरदार स्वागत

काशीपुर पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत का कांग्रेसियों ने किया जोरदार स्वागत

 

 

 

काशीपुर। कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत आज काशीपुर पहुंचे। काशीपुर आगमन पर कुंडेश्वरी रोड स्थित एक रिसोर्ट में समस्त कांग्रेस जनों द्वारा माल्यार्पण कर उनका स्वागत किया गया। इस दौरान मौजूद पत्रकारों से वार्ता करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने प्रदेश की भाजपा सरकार की लचर कानून व्यवस्था पर प्रश्नचिन्ह लगाते हुए कहा कि जेल में बंद कैदियों को सुपारी देकर भाजपा सरकार जनता का शोषण करवा रही है। काशीपुर में जिस तरह से व्यापारियों को रंगदारी की धमकियां मिल रही हैं, यह इसका जीता जागता उदाहरण है कि प्रदेश में कानून व्यवस्था अस्त व्यस्त हो चुकी है। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत का स्वागत करने वालों में वरिष्ठ कांग्रेसी नेता मनोज जोशी एडवोकेट, हरीश कुमार सिंह एडवोकेट, अरुण चौहान, इंदर सिंह एडवोकेट, नरेंद्र सिंह बाबा, उमेश जोशी एडवोकेट, टीका सिंह सैनी, त्रिलोक सिंह अधिकारी, अर्पित मेहरोत्रा, अब्दुल अजीज कुरैशी, प्रभात साहनी, प्रदीप जोशी, चेतन अरोरा, अनीस अंसारी, राजू छीना, सोहेल खान, ब्रह्मा सिंह पाल, रवि ढींगरा, राशिद फारुकी, फिरोज हुसैन व अजीता शर्मा आदि तमाम कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement