पढ़िए …विकास ने दिखाया अपना दम ,अपने करीबी को बनवाया अध्यक्ष 

रुद्रपुर ।बीजेपी प्रदेश मंत्री विकास शर्मा ने अपने क़रीबी धर्म सिंह कोली को रूद्रपुर दक्षिणी मंडल का अध्यक्ष बना कर अपना राजनैतिक दम अपने विपक्षीयो को दिखा दिया हैै।  हालाकि नवनियुक्त उत्तरी मंडल के अध्यक्ष धीरेश गुप्ता और ग्रामीण मंडल के अध्यक्ष हरीश भट्ट । विधायक शिव अरोरा के खास माने जाते है । उनका अध्यक्ष बनना शुरू से ही तय माना जा रहा था ।

दक्षिणी मंडल के अध्यक्ष पर शिव अरोरा के खास माने जाने वाले पूर्व पार्षद सोनू अनेजा ,ललित बिष्ट और विकास शर्मा के करीबी धर्म सिंह कोली के बीच टक्कर देखी जा रही थी पार्षद प्रतिनिधी धर्म सिंह कोली के खिलाफ घोषणा के पहले मुख्यमंत्री के नाम पर वसूली के आरोप भी लगे लेकिन आरोप लगाने वाले ही मुकर गए और कोली का अध्यक्ष बनने का रास्ता साफ हो गया और कोली के सर पर अध्यक्ष पद का ताज सज गया

प्रदेश मंत्री विकास शर्मा भी अपने मकसद में कामयाब हो गए

अध्यक्ष बनने के बाद सबसे पहले अपने धर्म सिंह कोली अपने राजनीतिक गुरु विकास शर्मा से मिलने पहुचे और शैलजा फार्म स्थित श्री नीलकंठ धाम में भगवान से आशीर्वाद लिया

कोली ने कहा उनका उद्देश्य क्षेत्र में पार्टी को मजबूत करना है साथ ही बीजेपी की रीति और नीति को जनता तक पहुचाने का वो काम करेंगे

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement