



पढ़िए …सीएम धामी के जीरो टॉलरेंस और भ्रष्टाचार के खिलाफ मुहिम पर उधमसिंह नगर पुलिस की बड़ी कार्यवाही

अवैध वसूली और अपहरण मामले में विधायक शिव के करीबी विकास सागर समेत तीन लोग गिरफ्तार
एसएसपी का साफ संदेश गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं

रुद्रपुर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के अपराध एवं भ्रष्टाचार के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस नीति पर काम करते हुए उधमसिंहनगर पुलिस ने बीजेपी नेता समेत तीन लोगों को अवैध वसूली और रंगदारी मामले में गिरफ्तार किया है जबकि एक आरोपी फरार चल रहा है आरोप हैं ये लोग पुलिस के नाम पर खनन के डम्पर मालिकों से अवैध वसूली करते थे और खनन कारोबारियों में दहशत का माहौल बना रखा था गिरफ्तार विकास विधायक शिव के करीबी है और बीजेपी अनुसूचित जाति मोर्चे से जुड़े रहे है गिरफ्तार लोगो से पुलिस ने मोबाइल और घटना में प्रयुक्त कार बरामद की है
जानकारी के अनुसार फईम अहमद पुत्र रहीस अहमद निवासी ग्राम सरोवरनगर द्वारा कोतवाली गदरपुर में शिकायती प्रार्थना पत्र दिया गया था जिसमें वादी के अनुसार एक जून को वो और उसका भाई वरीस अहमद रुद्रपुर से अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान मसीत गांव जाने वाली सड़क पर मुख्य अभियुक्त विकास सागर अपने साथियों अमित सागर, प्रदीप दिवाकर एवं गोलू कोटिया के साथ कार में आया तथा वरीस अहमद को जबरन वाहन में बैठाने का प्रयास किया
विरोध और शोर मचाने पर आरोपियों द्वारा बल प्रयोग करते हुए उसका OPPO कंपनी का मोबाइल फोन छीन लिया गया तथा मौके से फरार हो गए शिकायत पर पुलिस ने
जांच की जिस दौरान दौरान यह तथ्य भी प्रकाश में आया कि मुख्य अभियुक्त विकास सागर द्वारा शिकायतकर्ता के भाई को पुलिस एवं प्रशासनिक कार्यवाही का भय दिखाकर प्रतिमाह लगभग ₹35,000 की अवैध वसूली (रंगदारी) की जाती थी
मोबाइल फोन में अभियुक्त के विरुद्ध महत्वपूर्ण साक्ष्य मौजूद होने के कारण उसे छीन लिया गया था जिसके बाद पुलिस ने प्रकरण के संबंध में कोतवाली गदरपुर में मु0अ0सं0 147/2026 धारा 140(3), 62, 352, 351(3), 308(2), 309(4), 3(5), 317(2) बीएनएस पंजीकृत किया गया।
जिसके बाद गदरपुर पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए चार जून को मुखबिर की सटीक सूचना पर डिवाइन सिटी कॉलोनी, छतरपुर, रुद्रपुर क्षेत्र में घेराबंदी कर 03 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया
पुलिस के मुसर पूछताछ के दौरान अभियुक्तों द्वारा घटना स्वीकार करते हुए निशानदेही पर गुलरभोज फ्लाईओवर के समीप झाड़ियों से लूटा गया OPPO A-78 मोबाइल फोन बरामद कराया गया। अभियुक्तों द्वारा मोबाइल का सिम कार्ड तोड़कर एवं फोन को फॉर्मेट कर साक्ष्य मिटाने का प्रयास किया गया था।
पुलिस टीम द्वारा घटना में प्रयुक्त सफेद रंग की बलैनो कार संख्या UK06BH8088 को भी कब्जे पुलिस में लिया गया है
गिरफ्तार अभियुक्त
में विधायक शिव के करीबी विकास सागर पुत्र खुशी राम सागर निवासी सरस्वती इन्क्लेव, भुरारानी रोड, रुद्रपुर और अमित सागर पुत्र रामकिशोर निवासी प्रीत विहार कॉलोनी, रुद्रपुर समेत प्रदीप दिवाकर पुत्र रामप्रसाद निवासी रम्पुरा वार्ड नं0-21 शामिल है जबकि एक आरोपी अभियुक्त
गोलू कोटिया फरार है
पकड़े गए आरोपियों के पास से पुलिस ने वादी से लूटा गया
एक OPPO A-78 मोबाइल फोन और
सफेद रंग की बलैनो कार संख्या UK06BH8088 बरामद की है इसके अलावा
विकास सागर के पास से
• 01 सैमसंग S-24 अल्ट्रा मोबाइल
• 01 विवो X-300 FE मोबाइल
अमित सागर से
• 01 विवो Y-29 मोबाइल
और प्रदीप दिवाकर के कब्जे से
• 01 सैमसंग A-23 मोबाइल किया है
एसएसपी अजय गणपति ने कहा कि जनपद ऊधम सिंह नगर में किसी भी प्रकार की अवैध वसूली, रंगदारी, गुंडागर्दी एवं कानून व्यवस्था को प्रभावित करने वाली गतिविधियों को बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आमजन एवं वाहन चालकों को भय दिखाकर धन उगाही करने वाले अपराधियों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही लगातार जारी रहेगी

