पढ़िए…नगर पंचायत केलाखेड़ा पर समाजवादी और शक्तिगढ़ में बीजेपी का कब्जा 

शक्तिगढ़ सीट पर जीत के चलते कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा का कद फिर बड़ा 

 

रुद्रपुर नगर पंचायत के उपचुनाव में केलाखेड़ा नगर पंचायत के अध्यक्ष पद पर समाजवादी पार्टी के अकरम खान ने अपनी जीत दर्ज कराई है उन्होंने कांग्रेस के गुलनाज को 172 वोटों से हराया है गुलनाज को 2083 और अकरम खान को 2255 वोट मिले हैं

इसी तरह से शक्तिगढ़ नगर पंचायत पर भारतीय जनता पार्टी के सुनील विश्वास ने जीत दर्ज की है उन्होंने निर्दलीय प्रत्याशी सुमित मंडल को एक मात्र 49 वोटों से हराया है बीजेपी के सुनील विश्वास को 1531 और निर्दलीय प्रत्याशी सुमित मंडल को 1488 मत प्राप्त हुए जबकि तीसरे नंबर पर निर्दलीय प्रत्याशी रमेश राय रहे हैं इस सीट पर कांग्रेस ने अपना कोई प्रत्याशी खड़ा नहीं किया था वही शक्तिगढ़ सीट पर जीत के चलते कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा का कद फिर से बड़ गया है खुद मंत्री बहुगुणा जीत के लिए मेहनत कर रहे थे

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement