चन्द्रावती तिवारी कन्या पीजी कॉलेज की छात्राओं ने मतदाता जागरूकता रैली निकाली

चन्द्रावती तिवारी कन्या पीजी कॉलेज की छात्राओं ने मतदाता जागरूकता रैली निकाली

काशीपुर चन्द्रावती तिवारी कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय, काशीपुर की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के सात दिवसीय विशेष शिविर के दूसरे दिन छात्राओं को वरिष्ठ अग्नि शमन अधिकारी, काशीपुर श्री गोविन्द राम आर्या ने आपदा प्रबन्धन के अन्तर्गत प्राकृतिक आपदाओं व मानव निर्मित आपदाओं की विस्तृत जानकारी दी एवं छात्राओं ने समस्त महाविद्यालय परिसर में क्यारियों एवं शुष्क पत्तों को एकत्र कर कूड़े का निस्तारण किया। शिविर के तीसरे दिन स्वंय सेवियों ने शिविर स्थल कटरामालियान में मतदाता जागरूकता रैली निकालकर स्थानीय नागरिकों को जागरूक किया एवं घर-घर जाकर लोगों को शत-प्रतिशत मतदान करने के लिए प्रेरित किया, जिससे मजबूत लोकतंत्र का निर्माण हो सके।
इस अवसर पर कार्यक्रम अधिकारी डॉ0 वन्दना सिंह एवं डॉ0 गीता मेहरा, असि0 प्रोफेसर डॉ0 रंजना, डॉ0 ज्योति गोयल, श्रीमती शीतल अरोरा, डॉ0 मंगला एवं कु0 सृष्टि सिंह उपस्थित थे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement