रुद्रपुर में मतगणना को लेकर कहा है नो एंट्री जानिये…..

रुद्रपुर में मतगणना को लेकर कहा है नो एंट्री जानिये…..

 

*सामान्य लोकसभा निर्वाचन – 2024 की मतगणना के दौरान ऊधम सिंह नगर जनपद के विभिन्न शहरों में भारी वाहनों हेतु रहेगी नो एंट्री, आदेश जारी।*

 

जनपद ऊधमसिंहनगर में सामान्य लोक सभा निर्वाचन-2024 की मतगणना दिनांक 04-06-2024 को प्रस्तावित है। उक्त मतगणना को सकुशल सम्पन्न कराये जाने हेतु जनपद ऊधमसिंहनगर के विभिन्न थाना क्षेत्रों में भारी वाहनों का प्रवेश निषेध (नो एण्ट्री) दि0 04-06-2024 प्रातः 05.00 बजे से मतगणना समाप्ति तक निम्न प्रकार प्रभावी रहेगा-

 

1- एस०एच० हॉस्पिटल (कोतवाली सितारगंज), पुलभट्टा, (थाना पुलभट्टा), दरऊ चौक (थाना किच्छा), लालपुर, (थाना किच्छा), बगवाडा मण्डी कीरतपुर मोड, (कोतवाली रुद्रपुर), रामपुर बॉर्डर (कोतवाली रुद्रपुर), जाफरपुर मोड़ (थाना दिनेशपुर), महतोष मोड़, मोतियापुर मोड (थाना गदरपुर), स्वार बॉर्डर दोराहा, बरहेनी (थाना बाजपुर) लोहियापुल, पैगा, (थाना आई०टी०आई०), प्रतापपुर चौकी (कोतवाली काशीपुर) सूर्या बॉर्डर (थाना कुण्डा), धर्मपुरबॉर्डर, नादेही बॉर्डर (कोतवाली जसपुर), से भारी वाहनों का आवागमन पूर्णतः प्रतिबन्धित रहेगा।

 

2- रामपुर की ओर से आने वाले समस्त भारी वाहन, जिन्हे हल्द्वानी/सिडकुल की ओर जाना है को नो एण्ट्री के नियमों का पालन करते हुये पूर्व की भाँति (रात्रि 11.00 बजे से सुबह 07.00 बजे तक) चलेंगे।

 

3- रुद्रपुर शहर क्षेत्रान्तर्गत दिनाँक 04-06-2024 को भारी वाहनों का प्रवेश प्रातः 05.00 बजे से रात्रि 11.00 बजे तक निषेध रहेगा।

 

4-आवश्यक सेवाओं के वाहन जैसे- दूध, गैस, फल, सब्जी तथा पैट्रोलियम पदार्थ एवं यात्री वाहन यथावत चलते रहेंगे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement