भाजपा कार्यकर्ताओं का किच्छा कोतवाली में हंगामा, पुलिस पर तानाशाही व अभद्रता का आरोप

वसुन्धरा दीप डेस्क, किच्छा। उधमसिंहनगर जिले के किच्छा में भाजपा पदाधिकारियों से अभद्रता का मामला सामने आया है, जहां किच्छा क्षेत्राधिकारी ओमप्रकाश शर्मा द्वारा भाजपा पदाधिकारियों से अभद्रता की गई है। सूचना पाकर भाजपा जिलाध्यक्ष समेत अन्य पदाधिकारी मौके पर पहुंच गए और घटना को निदंनीय बताया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार भाजपा बूथ अध्यक्ष चरणजीत सिंह का विगत दिनों पूर्व ग्राम के किसी व्यक्ति के साथ झगड़ा हो गया था, जिसके उपरांत कार्यवाही की मांग को लेकर ग्राम प्रधान दीपक मिश्रा सहित दर्जनों पदाधिकारी कोतवाली पहुंचे थे। जहां कार्यवाही की मांग को लेकर उपजे विवाद में पुलिस अधिकारियों द्वारा दीपक मिश्रा के साथ अभद्रता की गई। सूचना पर भाजपा मंडल अध्यक्ष सहित दर्जनों पदाधिकारी मौके पर पहुंच गए और पुलिस प्रशासन के रवैए के खिलाफ धरने पर बैठ गए।
धरने पर बैठे कार्यकर्ताओं का आरोप है कि दीपक मिश्रा द्वारा एकपक्षीय कार्यवाही को लेकर नाराजगी पर पुलिस क्षेत्राधिकारी ओम प्रकाश शर्मा द्वारा अभद्रता की गई। कार्यकर्ताओं से गाली गलौज करते हुए हाथापाई भी पुलिस के द्वारा की गई है। वहीं मामले की जानकारी मिलने पर भाजपा जिला अध्यक्ष कमल जिंदल सहित दर्जनों वरिष्ठ पदाधिकारी कोतवाली पहुंच गए। जहां पदाधिकारियों ने मामले का संज्ञान लेते हुए पुलिस के उच्चाधिकारियों से दूरभाष पर वार्ता कर आरोपित पुलिसकर्मियों के खिलाफ़ कार्रवाही की मांग की गई। इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष कलम जिंदल, लवी सहगल, बिपिन जलहोत्रा, अक्षय अरोरा, कमल जिंदल, बिपिन शर्मा, नितीन चरण मैसी, मुकेश कोली, विवेक राय, गोल्डी गोराया, राजेश तिवारी, मयंक तिवारी, धनीराम, रहीस बरकाती, राजकुमार कोली, सरन संधू, दीपक मिश्रा, महेंद्र पाल, शोभित शर्मा, नन्द किशोर, नितेश बाला, ओम तनेजा, विशाल गुप्ता, रमाकांत मिश्रा, राम अवतार अग्रवाल, मूलचंद्र राठौर, कुलदीप बग्गा, अमर खा, दिवयांशु लूथरा, अमरीक मंड, मोनू मान, बिपिन शर्मा, ओमकार नागी थे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement