उत्तराखंड के प्रगतिशील किसान गोपाल दत्त उप्रेती को राष्ट्रपति ने सम्मानित किया जानिए वजह

उत्तराखंड के प्रगतिशील किसान गोपाल दत्त उप्रेती को राष्ट्रपति ने सम्मानित किया जानिए वजह

उत्तराखंड के प्रगतिशील किसान गोपाल दत्त उप्रेती को राष्ट्रपति ने सम्मानित किया, कृषि मंत्रालय द्वारा नई दिल्ली में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय किसान अधिकार संगोष्ठी में महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने गोपाल उप्रेती को धनिया के पौधे की नई किस्म (प्रजाति GS-1999) विकसित करने के लिए
” पादप जिनोम संरक्षक”
पुरस्कार से सम्मानित किया, इस संगोष्ठी में दुनिया भर के 150 देशों के किसान और कृषि वैज्ञानिक हिस्सा ले रहे हैं, देश के कुल 22 प्रगतिशील किसानों को कृषि क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया, अल्मोड़ा जिले के रानीखेत के रहने वाले गोपाल उप्रेती को कृषि क्षेत्र में विशिष्ट योगदान के लिए गिनीज बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकार्ड्स, उत्तराखंड सरकार द्वारा उद्यान पंडित, कृषि भूषण, इनोवेटिव फार्मर अवार्ड, प्रगतिशील कृषक सम्मान जैसे विशिष्ट पुरस्कारों से भी सम्मानित किया जा चुका है,

गोपाल उप्रेती ने उत्तराखंड के किसानों का मान बढ़ाया है, उनको बहुत बधाई और शुभकामनायें

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement