सड़क दुर्घटना में घायल युवकों को देख सीएम धामी ने रुकवाया अपना काफिला, हाल चाल जानकर उपचार को भेजा

देहरादून। प्रदेश के मुख्यमंत्री का एक बार फिर मानवीय रुपय सामने आया है। मुख्यमंत्री ने अपने दौरे के दौरान सड़क पर दोपहिया वाहन से घायल दो युवकों को देख अपना काफिला रुकवा दिया और उनका हाल चाल जाना। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अधिकारियों को त्वरित उपचार के लिए भी निर्देशित किया।
बता दें प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की फ्लीट वाडिया हिमालयन भू विज्ञान संस्थान से सचिवालय आ रही थी, इस दौरान मुख्यमंत्री ने ओएनजीसी चौक के समीप स्कूटी पर सवार दो युवकों को स्कूटी से गिरते देखा। मुख्यमंत्री ने काफिला रूकवाकर दोनों युवकों हालचाल जाना, युवकों को मामूली चोट आई थी। मुख्यमंत्री ने मौके पर तैनान पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिये कि युवकों को शीघ्र आवश्यक उपचार उपलब्ध जाए। मुख्यमंत्री ने सभी प्रदेशवासियों से अपील की है कि दो पहिया वाहनों में यात्रा करते समय हेलमेट का प्रयोग अवश्य करें।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement