देहरादून में घर पर अकेली रह रही बुजुर्ग महिला की हत्‍या से सनसनी, जताई जा रही लूट की आशंका

वसुन्धरा दीप डेस्क, देहरादून। शहर के भंडारी बाग में घर पर अकेली रह रही एक 75 साल की बुजुर्ग महिला की हत्‍या से सनसनी फैल गई। जानकारी के मुताबिक अज्ञात व्यक्ति ने गला रेत कर बुजुर्ग महिला की हत्या कर दी है। घटना की स्थिति को देखते हुए लूट की आशंका भी जताई जा रही है। बुजुर्ग महिला कमलेश धवन घर पर अकेली रहती थी। उनकी तीन बेटियां हैं, जिनकी शादी हो चुकी है। पुलिस के अनुसार बुजुर्ग महिला के पति की कुछ समय पहले मृत्यु हो चुकी है। महिला के पति का ट्रांसपोर्ट का बिजनेस था। एसपी सरिता डोबाल सहित अन्य पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का जायजा लिया।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement