-->

ऊधम सिंह नगर डिस्ट्रिक्ट को ऑपरेटिव बैंक की सिसौना शाखा का लोकार्पण समारोह धूमधाम से मुख्य अतिथि केबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा के कर कमलों द्वारा सम्पन्न हुआl

खबरे शेयर करे -

रुद्रपुर/उधम सिंह नगर आज ऊधम सिंह नगर डिस्ट्रिक्ट को ऑपरेटिव बैंक की सिसौना शाखा का लोकार्पण समारोह धूमधाम से मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक और केबिनेट मंत्री उत्तराखंड सरकार,  सौरभ बहुगुणा के कर कमलों द्वारा सम्पन्न हुआl कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि के रूप में  दान सिंह रावत, अध्यक्ष राज्य सहकारी बैंक हल्द्वानी ने उपस्थित जनसमूह से बैंक द्वारा चलाई जा रही विकासपरक एवम् रोजगारोन्मुखी योजनाओं से लाभ उठाने का आह्वान कियाl बैंक के सचिव महाप्रबंधक  सुरेश सिंह नपल्च्याल ने मुख्य अतिथि एवम् विशिष्ट अतिथि को बुके एवं प्रतीक चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया l

बैंक शाखा प्रबंधक  रामेंद्र सिंह राणा ने अन्य अतिथिगण का माल्यार्पण कर स्वागत किया l मा.मंत्री सौरभ बहुगुणा ने राणा, बन्धन, संयुक्त एवम् रुचि महिला सहायता समूहों को 5-5 लाख के बिना ब्याज के ऋण दीन दयाल उपाध्याय सहकारिता किसान कल्याण योजना के चेक वितरित किए l इस अवसर पर टीवीएस ने अध्यक्ष गोपाल सिंह बोरा, ऊधम सिंह नगर भाजपा जिला अध्यक्ष कमल जिंदल, पूर्व समिति अध्यक्ष राम भरोसे राणा, ग्राम प्रधान सिसोना  कुलदीप कंबोज, जिला पंचायत सदस्य  उदय सिंह, नकुलिया प्रधान राजेश , बमनपुरी ग्राम प्रधान  अमीता देवी, रूदपुर प्रधान प्रशान्त मंडल , शक्तिफार्म नगर पंचायत अध्यक्ष सुनील विश्वास, देबू मण्डल, शोभित बिष्ट, दीपांशु रावत, फहीम अहमद, आफताब अहमद, महेन्द्र सिंह, भूकन सिंह आदि उपस्थित रहे l कार्यक्रम का संचालन बैंक मुख्यालय रुद्रपुर से आए मुख्य प्रबंधक श्री हरि सिंह यादव ने किया lकार्यक्रम के अन्त में बैंक अध्यक्ष श्री योगेन्द्र सिंह रावत ने शाखा लोकार्पण के इस अवसर पर उपस्थित सभी सम्मानित महानुभावों का आभार व्यक्त कियाl


खबरे शेयर करे -

2 thoughts on “ऊधम सिंह नगर डिस्ट्रिक्ट को ऑपरेटिव बैंक की सिसौना शाखा का लोकार्पण समारोह धूमधाम से मुख्य अतिथि केबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा के कर कमलों द्वारा सम्पन्न हुआl

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *