ओमेक्स में विकास शर्मा का अभूतपूर्व स्वागत

ओमेक्स में विकास शर्मा का अभूतपूर्व स्वागत

श्रद्धालुओं के साथ हनुमान चालीसा का किया पाठ

रूद्रपुर। भाजपा मेयर प्रत्याशी विकास शर्मा ने मंगलवार को नगर निगम के वार्ड नं. 40 ओमेक्स कालोनी में स्थित मंदिर में पहुंचकर संध्या आरती में प्रतिभाग किया। इस दौरान उन्होंने श्रद्धालुओं के साथ हनुमान चालीसा का पाठ किया और पूजा अर्चना की।

इससे पूर्व ओमेक्स कालोनी में पहुंचने पर कालोनीवासियों ने विकास शर्मा का अभूतपूर्व स्वागत करते हुए उन्हें विजयी बनाने का संकल्प लिया। स्वागत से गदगद भाजपा प्रत्याशी विकास शर्मा ने कहा कि हर वार्ड में उन्हें जनता का भरपूर प्यार और स्नेह मिल रहा है, निकाय चुनाव में जनता का रूझान भाजपा की ओर नजर आ रहा है। जनता अच्छी तरह समझ चुकी है कि कांग्रेस का काम सिर्फ विकास में रोड़े अटकाना है। विकास की सोच सिर्फ भाजपा के पास है। उन्होंने कहा कि धामी सरकार ने हर वर्ग के लोगों के लिए बेहतर काम किया है। भाजपा सरकार ने स्वास्थ्य, पेयजल, शिक्षा, सड़क सहित सभी मूलभूत सुविधाओं को फोकस कर आम लोगों के हित में विकास कार्य किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस जहां तुष्टिकरण की राजनीति करती है वही भाजपा राष्ट्र को सर्वोपरि मानकर देश हित में काम कर रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के लोग हमेशा सनातन धर्म का अपमान करते हैं, जनता कांग्रेस की मानसिकता को अच्छी तरह समझती है, और कांग्रेसियों के मंसूबों का कामयाब नहीं होने देगी।

इस अवसर पर भारत भूषण चुघ, विजय भूषण गर्ग, धीरेंद्र मिश्रा,अनुज पाठक, हरजीत राठी, देव मैनन, गगन मुंजाल, मोहन तिवारी, ललित गोयल,उपेंद्र चौधरी, अजय तिवारी, संदीप तिवारी, धीरू त्रिपाठी, मुकेश वशिष्ठ, संजीव शर्मा, कृष्णा शर्मा, हरेंद्र शर्मा, सुरजीत शर्मा, नितिन कौशिक ,रचित सिंह, विपुल नारंग आदि समेत तमाम लोग मौजूद थे।

ललित मिगलानी
मीडिया प्रभारी

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement