



“फिटनेस और पर्यावरण संरक्षण का संदेश लेकर पैदल निकले एसएसपी अजय गणपति”
➡️ “फ्यूल अनुशासन पॉलिसी” के तहत करीब 05 किलोमीटर पैदल चलकर कार्यालय पहुंचे एसएसपी ऊधमसिंहनगर
➡️ हर शनिवार “नो व्हीकल डे” लागू कर दिया अनुशासन और पर्यावरण संरक्षण का संदेश
➡️ पैदल चलकर फिटनेस, स्वास्थ्य और प्रदूषण नियंत्रण के प्रति किया जागरूक
➡️ ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को पिलाया जूस व ठंडा पानी, बढ़ाया मनोबल
➡️ रास्ते में आमजन की समस्याएं सुनकर मौके पर दिए समाधान के निर्देश
➡️ स्थानीय लोगों ने एसएसपी की पहल की सराहना की
रुद्रपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधम सिंह नगर श्री अजय गणपति द्वारा शनिवार को एक प्रेरणादायी पहल करते हुए “फ्यूल अनुशासन पॉलिसी” के तहत लगभग 05 किलोमीटर पैदल चलकर अपने कार्यालय पहुंचकर फिटनेस, अनुशासन और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।
एसएसपी अजय गणपति ने प्रत्येक शनिवार को “नो व्हीकल डे” के रूप में लागू किया है, जिसका उद्देश्य ईंधन की बचत, प्रदूषण में कमी तथा स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देना है। उनकी यह पहल पुलिस विभाग के साथ-साथ आमजन के बीच भी चर्चा का विषय बनी हुई है।
पैदल यात्रा के दौरान एसएसपी ने भीषण गर्मी में ड्यूटी कर रहे पुलिसकर्मियों से मुलाकात कर उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने जवानों को जूस एवं ठंडा पानी वितरित करते हुए स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए।
इसके अलावा रास्ते में मिले फरियादियों की समस्याओं को भी गंभीरता से सुना गया। कई मामलों में एसएसपी ने मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देकर त्वरित निस्तारण सुनिश्चित करने को कहा।
एसएसपी अजय गणपति की इस अनूठी पहल को स्थानीय नागरिकों द्वारा खूब सराहा जा रहा है। लोगों का कहना है कि इस प्रकार के प्रयास समाज में फिटनेस, अनुशासन और पर्यावरण संरक्षण के प्रति सकारात्मक संदेश देते हैं।

