सड़क दुर्घटना में एक महिला की हुई मौत

सड़क दुर्घटना में एक महिला की हुई मौत

 

 

काशीपुर। सड़क दुर्घटना में एक महिला की मौत हो गयी,जबकि पांच लोग जख्मी हो गए। उत्तराखण्ड बॉर्डर से लगे ग्राम बुढ़ानपुर अलीगंज निवासी नरेश सिंह बाइक पर अपनी पत्नी गीता व पुत्र विकास के साथ शुक्रवार देर सायं कुण्डेश्वरी में अपनी बेटी से मिलने आ रहे थे कि उनकी बाइक को अज्ञात वाहन ने अलीगंज रोड पर पैगा गांव के समीप गुरूद्वारे के पास टक्कर मार दी। तीनों घायलों को सरकारी अस्पताल लाया गया, जहां डाॅक्टरों ने 50 वर्षीय गीता को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। उधर, ग्राम ढकिया गुलाबों निवासी रोहित अपने दोस्त कमल व एक अन्य के साथ बाईक से एक बारात में शामिल होकर वापस आ रहे थे कि उनकी बाईक को भी उपरोक्त स्थान पर अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे तीनों गंभीर जख्मी हो गये। उन्हें मुरादाबाद रोड स्थित निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement