देहरादून कप्तान का सख्त रवैया, रात 12 बजे के बाद बेवजह घूमने वालों पर कार्यवाही के आदेश

देहरदून। अगर आप देहरादून में रहते हैं और रात को सड़कों पर तफरी करने का शौक है, तो अपने इस शौक को फिलहाल छोड़ ही दें। क्योंकि यदि आप रात के वक्त सड़कों पर बेवजह मटरगश्ती करते मिले, तो पुलिस आपको पकड़ कर थाने ले जाएगी।
एसएसपी दलीप सिंह कुंवर ने नाइट ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों और कर्मचारियों को रात के वक्त अनावश्यक घूमने वाले लोगों को थाने लाकर उनका सत्यापन करने को कहा है। एसएसपी ने संदिग्ध व्यक्तियों, वाहनों की तलाशी व चैकिंग के निर्देश भी दिए हैं।
वहीं एसएसपी ने 11 बजे के बाद होटल व बार में शराब पिलाने वाले संचालकों के खिलाफ भी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि हर थानाध्यक्ष अपने-अपने क्षेत्रों में पड़ने वाले बार व होटलों को चेक करें। यदि किसी होटल या बार में रात 11 बजे के बाद कोई शराब पीता हुआ दिखाई देता है तो कार्रवाई करें।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement