एस सी गुड़िया आईएमटी में नवागंतुक छात्र छात्राओं के सम्मान में ओरिएंटेशन प्रोग्राम का सफल आयोजन

एस सी गुड़िया आईएमटी में नवागंतुक छात्र छात्राओं के सम्मान में ओरिएंटेशन प्रोग्राम का सफल आयोजन

काशीपुर । बाजपुर रोड स्थित सत्येंद्र चंद्र गुड़िया इंस्टीट्यूट आफ मैनेजमेंट एंड लॉ कॉलेज के प्रांगण में विगत दिवस संस्थान के यूजी विभाग के बीबीए बीसीए एवं बीकॉम ऑनर्स में प्रवेशित नवागंतुक छात्र छात्राओं के स्वागत में एक भव्य ओरिएंटेशन प्रोग्राम का आयोजन किया गया । उक्त जानकारी देते हुए संस्थान की प्राचार्य डॉक्टर निमिषा अग्रवाल ने बताया कि तीनों ही पाठ्यक्रम के लगभग 120 से अधिक विद्यार्थियों ने ओरिएंटेशन प्रोग्राम में प्रतिभाग किया । सर्व प्रथम समारोह का शुभारंभ सभी निदेशकों एवं प्राचार्य ने मां सरस्वती एवम संस्थान के संस्थापक स्वर्गीय सत्येन्द्र चंद्र जी गुड़िया के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित एवम पुष्पांजली अर्पित कर किया। इस अवसर पर नवीन सत्र से पढ़ने वाले सभी विद्यार्थियों को उनके शिक्षकों ने संस्थान में स्वागत करते हुए अपने-अपने विषय, के बारे में विस्तार से समझाया । संस्थान के प्राचार्य एवं सभी निदेशकों ने कहा कि अब से यह संस्थान आगामी वर्षों के लिए आपका है यहां पर अच्छी और बेहतर शिक्षा प्राप्त कर आप अपने जीवन को स्वर्णिम दिशा की ओर अग्रसर करेंगे इस संस्थान के रखरखाव एवम अपने आचरण तथा व्यवहार से इसको और अधिक सुंदर बनाने का दायित्व भी आप सभी पर है संस्थान प्रबंध समिति आपके सर्वगीन विकास के लिए हमेशा तत्पर है , और सभी प्रकार की सुविधाएं देने के लिए लगातार प्रयासरत रहती है । तत्पश्चात विद्यार्थियों को उनके सिलेबस, बैग, टाई आई डी कार्ड और अन्य प्रमुख सामग्रियां वितरित की गई । अंत में स्वल्पाहार के पश्चात समारोह का समापन हुआ।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement