Homeउत्तराखंडनगर निगम में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और भूतपूर्व प्रधानममंत्री भारत रत्न स्व....

नगर निगम में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और भूतपूर्व प्रधानममंत्री भारत रत्न स्व. लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती धूम धाम के साथ मनाई गयी

Spread the love

नगर निगम में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और भूतपूर्व प्रधानममंत्री भारत रत्न स्व. लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती धूम धाम के साथ मनाई गयी

रूद्रपुर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और भूतपूर्व प्रधानममंत्री भारत रत्न स्व. लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती नगर निगम में धूम धाम के साथ मनाई गयी। इस दौरान मेयर रामपाल सिंह सहित नगर निगम के अधिकारियों कर्मचारियों एवं पार्षदों ने दोनों महापुरूषों के चित्रों पर दीप प्रज्वलित कर श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए उन्हें नमन किया और उनके बताये मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। मेयर रामपाल सिंह ने गांधी पार्क स्थित गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए । नगर निगम में आयोजित कार्यक्रम में मेयर रामपाल सिंह ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री देश की एक ऐसी महान विभूति थे जिन्होंने अपनी अद्वितीय क्षमताओं से देश को नई दिशा प्रदान की। महात्मा गांधी सत्य और अंहिसा के पुजारी थे उन्होंने देश को गुलामी की जंजीरों से आजाद कराने में जो भूमिका निभायी उसे कभी भुलाया नहीं जा सकता। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने देश के लिए जो त्याग और बलिदान दिया उसके लिए देश उनका हमेशा ऋणी रहेगा। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी जी के विचार आज भी प्रासंगिक हैं। उन्होंने सत्य और अंहिसा का जो रास्ता दिखाया उसकी ताकत का अहसास पूरी दुनिया को है। भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री के जीवन पर प्रकाश डालते हुए मेयर रामपाल ने कहा कि शास्त्री जी एक ऐसी महान विभूति थे जिन्होंने अपनी अद्वितीय क्षमताओं से न सिर्फ देश के प्रधान मंत्री पद को सुशोभित किया बल्कि वे वे भारतीय स्वाभिमान के प्रतीक बने। स्व. शास्त्री जी सही मायनों में गुदड़ी के लाल थे, जिन्होंने जय जवान-जजय किसान का नारा देकर देश के वीर सैनिकों व किसानों का मनोबल बढ़ाया।
इस अवसर पर स्वच्छता लेख प्रतियोगिता, वाद विवाद प्रतियोगिता एवं कला प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विभिन्न विद्यालयों के बच्चों एवं शिक्षकों को पुरस्कृत भी किया गया ।
इस अवसर पर मेयर रामपाल सिंह के साथ मुख्य नगर आयुक्त नरेश चंद्र दुर्गापाल, उप नगर आयुक्त शिप्रा जोशी, सहायक नगर आयुक्त दीपक गोस्वामी,स्वास्थ्य अधिकारी हर्ष पाल सिंह चंडोक, कपूर सिंह, कुलदीप कुमार, गिरीश शर्मा, अमित कपूर, एम.सी पाण्डेय, उमेश पंत, शुभम पाल सहित नगर निगम के सभी अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे ।।


Spread the love
Must Read
Related News
error: Content is protected !!