जनपद उधम सिंह नगर में वांछित व इनामी अपराधियों की गिरफ्तारी लगातार जारी, थाना बाजपुर ने 25000 का इनामी अपराधी किया गिरफ्तार

बाजपुर। उत्तराखंड पुलिस महानिदेशक द्वारा वांछित इनामी अभियुक्तगणों के गिरफतारी के संबंध में चलाये जा रहे अभियान के अंतर्गत एसएसपी के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक काशीपुर व क्षेत्राधिकारी बाजपुर के पर्यवेक्षण में 21को थाना हाजा पर पंजीकृत अभियोग 140 / 2022 धारा 395/ 397 / 412 भादवि से संबधित वांछित एवं 25 हजार के इनामी अभियुक्त सतीश पुत्र लक्ष्मण निo-नंद कॉलोनी समरधाम गली पीतल नगरी थाना कटघर जिला मुरादाबाद यूपी को दोराहा थाना बाजपुर के निकट एक अदद नाजायज चाकू के साथ गिरफ्तार किया गया।उक्त अभियुक्त पिछले काफी समय से अपनी गिरफतारी से बचने के लिए हिमाचल प्रदेश में छिपा हुआ था जो कि आज अपनी ससुराल जा रहा था कि पुलिस पार्टी द्वारा गिरफतारी किया गया।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement