एकम् सनातन भारत दल की बैठक श्रीमती हौसला मिश्रा की अध्यक्षता में हुई

एकम् सनातन भारत दल की बैठक श्रीमती हौसला मिश्रा की अध्यक्षता में हुई

 

 

काशीपुर। एकम् सनातन भारत दल की बैठक दल के प्रदेश उपाध्यक्ष डा. आरके महाजन के मुख्य

आतिथ्य एवं श्रीमती हौसला मिश्रा की अध्यक्षता में हुई, जिसमें मुख्य अतिथि डा. महाजन ने कहा कि हमें सनातन धर्म की रक्षा करनी है। मन्दिरों तथा मठों को सरकार के चंगुलों से मुक्त कराना है। पुजारियों के लिए वेतन निश्चित होना चाहिए। उनके निवास तथा स्वास्थ्य की व्यवस्था होनी चाहिए तथा काशीपुर के ऐतिहासिक चैती मैले को सरकारी नियंत्रण से मुक्त किया जाना चाहिए। बैठक में सनातन धर्म से जुड़े अन्य कई मुद्दों पर भी चर्चा एवं विचार विमर्श किया गया। इस दौरान एकम् सनातन भारत दल की महिला इकाई एकम् शक्ति का जिलाध्यक्षा श्रीमती हौसला मिश्रा को जबकि काशीपुर महानगर अध्यक्ष हरीश जोशी को, महानगरा अध्यक्षा एकम् शक्ति श्रीमती वीना शर्मा को महानगर महामंत्री श्रीमती रमा शर्मा को तथा युवा मोर्चा महानगर अध्यक्ष सचिन शर्मा को मनोनीत किया गया। बैठक में पुष्पा शर्मा व शशि आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement