बंदरों के आतंक से निजात दिलाने को लेकर शहरवासियों ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

रुद्रपुर, वसुन्धरा दीप डेस्क। शहर में बंदर के आंतक से परेशान लोगों ने उपजिलाधिकारी गदरपुर को ज्ञापन सौंपा है। जहां शहरवासियों ने एसडीएम को पत्र देकर बंदरों के आतंक से निजात दिलाने की गुहार लगाई है। सौंपे ज्ञापन में लोगों ने कहा है कि पूरे नगर में बंदरों का आतंक मचा हुआ है। जिससे नगरवासियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। नगर के कई लोगों को बंदर काट भी चुके हैं और भारी नुकसान भी कर रहे हैं। वहीं नगर पालिका में भी कई बार शिकायत की जा चुकी है लेकिन नगर पालिका द्वारा अभी तक कोई कार्यवाही नहीं की गई है। शहर के लोगों ने एसडीएम को पत्र सौंपकर बंदरों के आतंक से निजात दिलाने की अपील की है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement