युवक पर सरेराह चाकू से हमला कर दिया गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया

काशीपुर। युवक पर सरेराह चाकू से हमला कर दिया गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मौहल्ला काजीबाग निवासी राहुल सागर पुत्र बब्बू सागर ने पुलिस में तहरीर देकर बताया कि 13 अप्रैल की रात वह अपने जीजा के साथ चैती मेला जा रहा था रास्ते में प्रिया माॅल के निकट दो व्यक्ति आपस में झगड़ रहे थे। इस पर बीच बचाव करने की कोशिश की गई तो पादरी नामक व्यक्ति ने जान से मारने की नीयत से मेरे साले के गले में चाकू से वार कर दिया। इससे वह गंभीर घायल हो गया। तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पादरी नामक व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement